Monday 20 August 2012

सिपाही ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार


नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पुल प्रहलादपुर में दिल्ली पुलिस के सिपाही द्वारा 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही का नाम इंसाफ खान है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर, दक्षिण-पूर्वी जिला अजय चौधरी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जाच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इंसाफ खान मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पुल प्रहलादपुर में वह किराये पर घर लेकर रहता है। उसकी तैनाती जामिया नगर थाने में थी। बताया जाता है कि पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी को सिपाही जानता था। दोनों में बातचीत होती थी। किशोरी पुल प्रहलादपुर में परिवार के साथ रहती है। वह पास के स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को सिपाही ने किशोरी को फोन कर बाजार में बुलाया था। किशोरी जब वहा आई तो वह उसे बहलाफुसला कर अपने एक दोस्त के फ्लैट पर लेकर चला गया। वहा सिपाही ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी अपने घर चली आई। उसने मा को आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने गए और सिपाही के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और कुछ ही घटे के अंदर आरोपी सिपाही को जामिया नगर थाने से गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment